Punjab News : पूर्व DGP और परिवार के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र व मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज

Punjab News : चंडीगढ़। पंजाब में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, साथ ही बेटी और बहू के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की मौत के सिलसिले में हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है।

अकील अख्तर की मौत 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला स्थित उनके आवास पर हुई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में इसे दवाइयों की ओवरडोज से मौत बताया गया, लेकिन अब सामने आए 27 अगस्त के एक वीडियो में अकील ने अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। वीडियो में अकील ने दावा किया कि उसकी मां, बहन निशात अख्तर और पूरा परिवार उसे जान से मारने या झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रहा था।

Read More : ujjain News : दीपावली की रौशनी में अंधकार का विरोध: महाकाल नगरी में अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे पथ विक्रेता, रोजगार और 2014 कानून लागू करने की मांग

अकील अख्तर ने परिवार द्वारा मानसिक उत्पीड़न, जबरन रिहैब सेंटर भेजने, व्यवसाय से वंचित करने और शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप भी लगाए। उसने कहा कि उसकी डायरी में एक सुसाइड नोट भी मौजूद है।

Punjab News : पड़ोसी शमसुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपते हुए पूर्व DGP, उनकी पत्नी और अन्य परिवार के सदस्यों पर हत्या और षड्यंत्र में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया। इसके आधार पर मनसा देवी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1) और 61 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

Read More : CG News : कुमार जितेन्द्र बने ‘प्रदेश संरक्षक’ ; पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सभी परिवार के सदस्यों को मामले में शामिल किया गया है और एसआईटी (SIT) का गठन कर वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच की जा रही है। विसरा सैंपल का विश्लेषण चल रहा है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories