ujjain News : दीपावली की रौशनी में अंधकार का विरोध: महाकाल नगरी में अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे पथ विक्रेता, रोजगार और 2014 कानून लागू करने की मांग

ujjain News : उज्जैन। दीपावली पर जहां पूरी महाकाल की नगरी जगमगा रही थी वहीं महाकाल क्षेत्र के रोजगार से वंचित पथ विक्रेता अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बिना तेल के दिये लगाकर बैठे पथ विक्रेताओं ने रोजगार की मांग के साथ पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड के गठन की मांग, 2014 कानून लागू करने की मांग की। महाकाल की तस्वीर हाथों में लिये पथ विक्रेताओं ने शासन प्रशासन से मांग की कि हमें परेशान करना बंद करो।

 

 

ujjain News : नेशनल हॉकर फेडरेशन (म.प्र.) महासचिव संजय चौहान ने बताया कि पथ विक्रेताओं को बिना सूचना के हटाये जाने, बिना टीवीसी सिफारीश पत्र के पथ विक्रेताओं को हटाने की अवैधानिक कार्यवाही करने वालो पर कार्यवाही कर रोजगार चालु करवाये जाने की मांग को लेकर दीपावली पर भी पथ विक्रेताओं ने अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। कानुन 2014 लागू करने, वैकल्पिक स्थान न दिये गये पथ विक्रेताओं का रोजगार चालु करने जैसी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ, उज्जैन नेशनल हॉकर फेडरेशन, भारतीय मजदूर संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिसमें मांग की गई कि 26 जुन 2023 के पत्र पालन किया जावे।

 

ujjain News : पथ विक्रेताओं को स्वंत्रता से रोजगार करने की अनुमति दी जावे। टी.वी सी कमेटी का अतिशीघ्र चुनाव करवाया जावे। कानून 2014 का हनन करने वाले कर्मचारी अधिकारीयों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन कर रहे पथ विक्रेताओं ने मांग की कि अपर सचिव म.प्र. शासन राजस्व विभाग ने अतिक्रमण को न हटाये जाने, गुमटी ठेले और व्यवसायिक अस्थाई अतिक्रमण भी वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराये जाने तक न हटाया जावे संबधीत निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जावे। यह आदेश समस्त जिला कलेक्टर को जारी किया गया था परन्तु आदेश व 2014 कानुन के अनुसार पथ विक्रेताओं नगर निगम द्वारा शोषण किया जा रहा है आदेश और कानुन को ताक में रखकर 5 साल हो चुके है अभी तक सर्वे नहीं हुआ है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories