Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : कैबिनेट मीटिंग में केवल चाय बिस्किट खाते है, दीपक...

CG Politics : कैबिनेट मीटिंग में केवल चाय बिस्किट खाते है, दीपक बैज ने दागे सवाल

CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर : साय सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कल होने जा रही है जिसमें 14 मंत्री शामिल होंगे। इसी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि सरकार बीते दो सालों से निष्क्रिय है, न किसानों को डीएपी-यूरिया मिला, न युवाओं को रोजगार। कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कैबिनेट मीटिंग में इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी या सिर्फ चाय-बिस्किट की बैठक होगी?

CG Politics : कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम

CG Politics : कांग्रेस पार्टी कल बिलासपुर में “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और तीनों सह प्रभारी भी हिस्सा लेंगे। बैज ने कहा कि कांग्रेस देशभर में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

CG Politics : मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कांग्रेस करेगी बंगले का घेराव

CG Politics : एक वायरल वीडियो में मंत्री केदार कश्यप के एक कर्मचारी ने मंत्री पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में आज कांग्रेस उनके बंगले का घेराव करेगी। बैज ने कहा कि मंत्री को कर्मचारी से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस ने गाली देने को कहा था? उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए।

CG Politics : यहां दो कानून हैं’ – बैज का सरकार पर तंज

CG Politics : बैज ने आरोप लगाया कि राज्य में दोहरी व्यवस्था चल रही है – एक बड़े अधिकारियों के लिए और दूसरी गरीब कर्मचारियों के लिए। उन्होंने कहा कि किसी छोटे कर्मचारी की इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह किसी मंत्री पर गलत आरोप लगाए। सरकार मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही, इसलिए माफी मांग लेना ही बेहतर होगा।

CG Politics : ‘धर्मांतरण सरकार की प्री-प्लानिंग’

CG Politics : राज्य में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर भी बैज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है और ये सब प्री-प्लानिंग का हिस्सा है। पहले ये कांग्रेस पर आरोप लगाते थे, लेकिन अब बीजेपी सरकार के दौरान घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दों को ध्रुवीकरण का जरिया बनाकर राजनीति कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here