CG News : डोंगरगांव पुलिस ने दो बड़ी चोरी के मामलों का किया खुलासा, 4 आरोपी सहित 2 नाबालिग गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

डोंगरगांव: डोंगरगांव शहर से दो अलग-अलग चोरी के प्रकरणों में शातिर चोर चन्द्रभान वैष्णव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने प्रार्थियों केमेश्वरी रावटे और संतोषी सोरी के घर से सोने के आभूषण और दोपहिया वाहन चोरी की थी।

  • प्रकरण 1: दिनांक 23.07.2025 को केमेश्वरी रावटे के घर से 4.660 ग्राम सोने का चैन, 2.130 ग्राम अंगूठी और 1.290 ग्राम सोने का छल्ला, तथा एक पेन ड्राइव चोरी हुई थी।
  • प्रकरण 2: दिनांक 01.09.2025 को संतोषी सोरी के घर से TVS Jupiter क्रमांक CG08BE8253 चोरी की गई, जिसकी कीमत लगभग 50,000/- रुपए थी।

थाना डोंगरगांव के निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण और आरोपी से कड़ी पूछताछ कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। चोरी की वस्तुएँ भी बरामद की गईं।

तुमडीबोड़: पुलिस को यहां भी घर से चोरी करने वाले 4 आरोपियों और 2 विधि संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता मिली।

  • दिनांक 06.09.2025 को सुरेश कुमार साहू के घर से 20,000/- रुपए नगदी और 15,000/- रुपए मूल्य का घरेलू सामान चोरी हुआ था।
  • मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कोहका में आरोपीयों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
  • बरामद किए गए सामान में टुल्लू पंप, पेटी टाइल्स, सीलिंग फैन आदि शामिल हैं।

चोरी के आरोपियों में राजकुमार साहू, गजेन्द्र कुमार साहू, चंद्रेश कुमार यादव, मदन मरकाम और दो बालक शामिल हैं। आरोपियों को न्यायालय/बाल न्यायालय में पेश किया गया।

दोनों मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश और पुलिस टीमों की तत्परता की सराहना की गई। डोंगरगांव और तुमडीबोड़ पुलिस ने समय रहते आरोपी पकड़ कर चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की प्रभावशीलता साबित हुई।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *