Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh BIG News : महिंद्रा शो-रूम के सामने थार में माल अज्ञात युवक...

BIG News : महिंद्रा शो-रूम के सामने थार में माल अज्ञात युवक का शव, पुलिस तलाश में जुटी

0
127

रायपुर। दिवाली के त्योहार के बीच राजधानी रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थार वाहन में एक युवक का शव पाया गया। पुलिस ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिन पहले वाहन क्रमांक CG 04 PX 6888 भिलाई-3 के पास किसी एक्सीडेंट का शिकार हुआ था। यह गाड़ी बाद में महिंद्रा शोरूम टाटीबंध के सामने खींचकर रखी गई थी। गाड़ी की खिड़की लॉक नहीं थी।

Read More : MP News : नाबालिग छात्रा के साथ जबरन निकाह और दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कार में पाया गया शव अज्ञात व्यक्ति का है और उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा अस्पताल भेज दिया है।

Read More : CG News : दीपावली की रौनक में हादसा: अग्रसेन चौक पर थार कार में लगी आग, अफरा-तफरी मची

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से शीघ्र खुलासा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाह से बचने और सहयोग देने के लिए आम नागरिकों से अपील की है।

Share The News
Previous articleMP News : नाबालिग छात्रा के साथ जबरन निकाह और दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next articleDhanteras 2025 : जानें कल की खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here