Raipur News : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की विशेष पहल से कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू होने की उम्मीद, जल्द लग सकती है मुहर

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ (छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त) ने महत्वपूर्ण पहल की है। शासन द्वारा घोषित कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत करते हुए संघ ने योजना को शीघ्र प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की है। संघ की इस पहल से प्रदेश के कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ी है।

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता के नेतृत्व में प्रवीण डीडवांसी, हरीश जायसवाल, मिर्जा कासिम, आर.के. अवस्थी, सरोज बाघमार एवं रामशिला साहू सहित संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर शासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।

गंभीर बीमारी और आपातकाल में मिलेगी बड़ी राहत

संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल एवं आईटी सेल प्रभारी संत साहू ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लगातार आम जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी जनसेवा के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा घोषित कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा को प्रभावी रूप से लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को उपचार के लिए तत्काल बड़ी रकम जुटाने की चिंता से राहत मिल सकती है। इससे कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

निजी स्वास्थ्य बीमा जैसी व्यापक सुविधाएं देने की मांग

संघ ने मांग की है कि कैशलेस स्वास्थ्य योजना में निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की तर्ज पर व्यापक चिकित्सा सुविधाओं को शामिल किया जाए। इनमें गंभीर बीमारियों का उपचार, दुर्घटना एवं आपातकालीन चिकित्सा, डे-केयर प्रक्रियाएं, भर्ती होने से पहले एवं अस्पताल से छुट्टी के बाद के उपचार संबंधी खर्च (प्री एवं पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन), एम्बुलेंस सुविधा तथा वार्षिक हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएं शामिल हों।

सभी कर्मचारियों और आश्रित परिवारों को मिले लाभ

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने शासन से आग्रह किया है कि कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की घोषणा को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए तथा प्रदेश के सभी पात्र शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके आश्रित परिवारजनों को इसका लाभ दिया जाए। साथ ही राज्य एवं देश के सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कर्मचारी हित में संघ की पहल

Raipur News : संघ ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। कैशलेस योजना लागू होने से कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों में समय पर उपचार मिल सकेगा और वे अधिक निश्चिंत होकर जनसेवा कर सकेंगे। संघ ने शासन की घोषणा का स्वागत करते हुए इसके शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
2 Comments