Raipur Crime : रायपुर में एक्टिवा चोरी गिरोह का खुलासा, मास्टर चाबी से चोरी करने वाला मुख्य आरोपी समेत 21 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक्टिवा वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 19.80 लाख रुपये बताई गई है।

Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

 

 

 

Activa List

 

 

Raipur Crime : जांच के दौरान टीम ने रवि भवन पार्किंग स्थल और आसपास के इलाकों में करीब एक सप्ताह तक कैंप कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान बोरियाकला, मुजगहन निवासी रोशन रात्रे को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि रोशन रात्रे मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब तीन दर्जन एक्टिवा वाहन चोरी कर चुका है।

Raipur Crime : आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि चोरी की गई एक्टिवा वह अपने परिचित कमल जांगड़े, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को देता था, जो इन वाहनों को आगे बेचने का काम करते थे। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि कुछ वाहन वे खुद इस्तेमाल करते थे और कुछ अपने गांव के रिश्तेदारों व परिचितों को बेच देते थे।

Raipur Crime : इस आधार पर पुलिस ने चोरी की एक्टिवा खरीदने वाले 17 अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों की निशानदेही पर कुल 36 चोरी की एक्टिवा बरामद की गई हैं। इनमें से 24 वाहनों के मामले सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार थाना क्षेत्र में दर्ज हैं।

Raipur Crime : पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा अब तक 15 दिनों के भीतर कुल 44 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं। सभी 21 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. रोशन रात्रे पिता मालिक राम रात्रे उम्र 22 साल निवासी बजरंग चौक मठपारा बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर (मुख्य आरोपी)।

02. कमल जांगडे पिता डेरहा राम उम्र 43 साल निवासी औरी सरकारी आस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी ।

03. गितेश कुमार पाटले पिता गंगा प्रसाद पाटेल उम्र 23 निवासी औरी सरकारी अस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी।

04. मुस्कान रात्रे पति गौतम रात्रे उम्र 37 साल निवासी ग्राम चींचा नवा रायपुर सेक्टर 07 थाना मंदिर हसौद रायपुर।

05. कुलेश्वर मारकण्डेय पिता खोरबहरा राम मारकण्डेय उम्र 43 साल निवासी ग्राम सेमरा कुम्हारपारा थाना भखारा जिला धमतरी।

06. साहिल रात्रे पिता मुक्ति रात्रे उम्र 25 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर

07. लोकेश कुमार साहू पिता जगत राम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम भुरका थान गोबरानवापारा चौकी चम्पारण जिला रायपुर।

08. भीषम मारकण्डेय पिता नरेश मारकण्डेय उम्र 30 साल निवासी ग्राम मेण्डरका थाना कुरूद जिला धमतरी।

09. हरीशचंद्र यादव पिता दल्लू यादव उम्र 27 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर।

10. ओमप्रकाश गायकवाड़ पिता राजू लाल गायकवाड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम अहेरी थाना नंदनी जिला दुर्ग।

11. धनेश्वर टण्डन पिता पति राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटेवा थाना गोबरानवापारा रायपुर।

12. केदार पाटले पिता दसवंत पाटले उम्र 39 साल निवासी ग्राम कल्ले थाना कुरूद जिला धमतरी।

13. अनुप कुमार जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े उम्र 49 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

14. संजय कुमार पिता गणेश उर्फ डहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

15. प्रीतम चंदेल पिता संतोष चंदेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

16. विनोद पाटले पिता भागीराम पाटले उम्र 40 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

17. संतोष निर्मलकर पिता गेन्दु निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

18. मनोज बघेल पिता इन्द्रराम बघेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

19. सागर लहरे पिता दुखित राम लहरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

20. इंजमाम बंजारे पिता उभय बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

21. मांेटू बघेल पिता कलीराम बघेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *