CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CG News : धमतरी। जिले में प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक-युवती मंगलवार शाम से अपने-अपने घर से लापता थे, जिनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ में दोनों की फांसी से लटकती हुई लाश मिली है। पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

CG News : सिहावा थाना क्षेत्र के महुआबहार गांव के बाहर खेत में आज सुबह ग्रामीणों ने युवक–युवती की लाश देखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। युवती की शिनाख्त महुआबहार गांव की ही दसवीं में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग के रूप में हुई, जबकि युवक की पहचान गेंदाभर्री गांव निवासी 20 वर्षीय युवक मानेस मरकाम के रूप में हुई है।

CG News : नाबालिग के पिता का है खेत

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों कल शाम से अपने घरों से लापता थे। फिर आज दोनों की लाश फांसी पर लटकती मिली। खास बात यह है कि जिस खेत के आम के पेड़ में दोनों ने आत्महत्या की वह खेत नाबालिग के पिता का है। प्रेमी युगल की आत्महत्या के मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories