CG News: विधायक रिकेश सेन ने गडकरी से की मुलाकात, रायपुर-नागपुर हाईवे पर फ्लाईओवर की मांग**

 

CG News: रायपुर/नई दिल्ली: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और यातायात सुधार को लेकर अहम मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कई जरूरी प्रस्ताव सौंपे।

CG News: फ्लाईओवर निर्माण पर जोर

विधायक सेन ने रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए दो फ्लाईओवर बनाने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि सुपेला थाना से नेहरू नगर तक और नेहरू नगर से बायपास तक फ्लाईओवर बनाए जाएं। उनका कहना है कि इससे भिलाई शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आवागमन तेज व सुरक्षित होगा।

कुम्हारी टोल प्लाजा हटाने की मांग

मुलाकात के दौरान उन्होंने कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस टोल के कारण स्थानीय निवासियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।

CG News: गडकरी ने दिया भरोसा

CG News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही इन प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories