Firing : दिशा पाटनी के घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों की फायरिंग, इलाके में दहशत

VIKASH KHALKHO

बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने 3 से 4 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

घटना के बाद बरेली पुलिस ने तुरंत दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने पाँच अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

Read News : Jolly LLB-3 : फिल्म जॉली एलएलबी-3 पर हाईकोर्ट का नोटिस, अक्षय कुमार और अरशद वारसी को जवाब तलब

इस बीच सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह पोस्ट फिलहाल वेरीफाइड नहीं है और इसकी गहन जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *