Bilaspur Khaparganj Clash: दो समुदायों के विवाद से सुलगा बिलासपुर का खपरगंज, 16 संदिग्ध हिरासत में; इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

VIKASH KHALKHO

बिलासपुर। Nishaanebaz.com-Bilaspur Khaparganj Clash: न्यायधानी बिलासपुर के खपरगंज इलाके में 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात दो समुदायों के बीच हुए विवाद, तोड़-फोड़ और पथराव के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बेरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार पैदल मार्च और गश्त (पेट्रोलिंग) कर रही हैं। घटना में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ करते हुए पुलिस ने अब तक 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए खपरगंज के अलावा तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ दूसरे जिलों से बुलाए गए 350 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

9 पुलिसकर्मी घायल, तारबाहर टीआई के सिर में आई गंभीर चोट

उपद्रवियों द्वारा किए गए अचानक पथराव में तारबाहर थाना प्रभारी (TI) रविशंकर तिवारी समेत कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। टीआई के सिर पर गंभीर चोट आई है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूरे प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। पुलिस और जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

Read More : TET Protest Delhi: 7000 शिक्षकों को MP में रोका, दिल्ली में 600 शिक्षकों ने फिर खोला मोर्चा

8 वाहनों व दुकानों में तोड़फोड़

28-29 अगस्त की रात हुए इस पथराव व हिंसा में उपद्रवियों ने भारी तबाही मचाई:

  • वाहनों को नुकसान: 6 चार पहिया वाहन, 1 ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई।

  • मकानों पर पथराव: कई दुकानों और मकानों की खिड़कियों के कांच पथराव में चकनाचूर हो गए।

Read More : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोनी थाने में संदिग्धों से पूछताछ, नामजद एफआईआर दर्ज

घटना में कथित संलिप्तता के आधार पर पुलिस ने खपरगंज और तालापारा क्षेत्र से 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से कोनी थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। जिले के कलेक्टर और एसएसपी खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्र में पुलिस की कड़ी सतर्कता के बीच स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *