CG Latest News : नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन का बड़ा बयान……

Parivesh

रायपुर | CG Latest News : राजधानी से लगे नकटी गांव के निवासियों के लिए राहत की खबर आई है। लंबे समय से चल रहे विधायक कॉलोनी निर्माण के प्रस्ताव को लेकर उपजे विस्थापन के डर को अब समाप्त करने की कोशिश की गई है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि विधायक कॉलोनी बनाने के नाम पर नकटी गांव के किसी भी निवासी को उजाड़ा नहीं जाएगा।

CG Latest News : सांसद अग्रवाल ने बताया कि यह प्रस्ताव नया नहीं है, बल्कि करीब 10 साल पुराना है। उन्होंने कहा, “जब मैं मंत्री था, तब भी इस प्रोजेक्ट पर रोक लगाई थी और अब भी मैं यही सुनिश्चित कर रहा हूं कि किसी का घर उजड़े नहीं।”

उन्होंने जानकारी दी कि नकटी गांव के पास 17 एकड़ जमीन खाली पड़ी है और उसी स्थान पर विधायक कॉलोनी बनाई जाएगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि मौजूदा रिहायशी इलाकों को किसी भी सूरत में प्रभावित न किया जाए।

गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 10–15 मकान भी हैं, जिन्हें सुरक्षित रखने का भरोसा सांसद ने दिलाया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में न आएं और निश्चिंत रहें—कोई बेघर नहीं होगा।

बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान के बाद नकटी गांव के लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वे अब लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं ताकि भविष्य को लेकर उनकी चिंता पूरी तरह समाप्त हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *