HomeChhattisgarhRaipur Crime: रायपुर में अफीम-डोडा तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर...

Raipur Crime: रायपुर में अफीम-डोडा तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया था नशीला सामान

Date:

Related stories

Raipur Crime: रायपुर : रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब से अफीम और डोडा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेलर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ छिपाकर रायपुर पहुंचा था और यहां इसकी बिक्री की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 79.30 ग्राम अफीम, 4 किलो 432 ग्राम डोडा और तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.25 लाख रुपए बताई गई है।

Raipur Crime: आमानाका थाना पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेलर नंबर PB-05-AB-9313 का चालक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रेलर को रोक लिया।

Raipur Crime: पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बलराम सिंह (55) निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में बताई। वह फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। तलाशी के दौरान ट्रेलर से बोरी में रखा 4.432 किलो डोडा और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखी गई 79.30 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

Raipur Crime: यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर और एसीपी ईशु अग्रवाल की निगरानी में की गई। आमानाका थाना प्रभारी और उनकी टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Raipur Crime: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ पंजाब से किन लोगों के नेटवर्क के जरिए रायपुर लाया गया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here