CG Gangrape:13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, एक महीने तक डर के साये में रही पीड़िता; तबीयत बिगड़ने पर खुला राज

Sanjay Sahu
CG Gangrape

CG Gangrape:रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों की धमकी और डर के कारण पीड़िता ने करीब एक महीने तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों की उम्र 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

सहेली से मिलने गई थी बालिका

जानकारी के मुताबिक, घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली बालिका अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी। उस समय सहेली घर पर मौजूद नहीं थी, लेकिन उसका भाई और एक अन्य नाबालिग वहां थे। आरोप है कि दोनों ने बालिका को अकेला पाकर उसे धमकाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने किसी को भी इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

डर के कारण एक महीने तक छिपाई घटना

घटना के बाद डरी-सहमी बालिका अपने घर लौट आई, लेकिन आरोपियों की धमकी के कारण उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पीड़िता और दोनों आरोपी विधानसभा क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। उनके परिवारों के बीच परिचय था और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था।बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपियों के माता-पिता मजदूरी करते हैं और सुबह काम पर निकल जाते हैं।

तबीयत बिगड़ी तो मां को बताई आपबीती

CG Gangrape:अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अचानक बालिका की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आने की शिकायत हुई। परिजनों ने जब उसकी परेशानी का कारण पूछा, तो उसने आखिरकार अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद पीड़िता के परिजन विधानसभा थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

CG Gangrape:शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *