Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Korba Korba Fire News: देर रात कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों...

Korba Fire News: देर रात कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

0
180

Korba Fire News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में मंगलवार देर रात एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ की है। आग की लपटें और घना धुआं देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

देर रात दुकान से उठने लगा धुआं

Korba Fire News: जानकारी के मुताबिक मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं। रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने कपड़ा दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान संचालक भी मौके पर पहुंच गया।

READ MORE: CG_Transfer News: छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मंत्रालय ने जारी किया ट्रांसफर आदेश

आग ने पूरे शोरूम को लिया चपेट में

Korba Fire News: जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। कपड़ों सहित दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया।

बड़ा हादसा टला

Korba Fire News:  राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। यदि आग फैलती तो बाजार में बड़ा नुकसान हो सकता था।

READ MORE: Korea News: कोरिया के नौगई तिहरे हत्याकांड की CBI जांच को मंजूरी, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू

Korba Fire News:  फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही दुकान मालिक को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here