Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh online betting network : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर रायपुर पुलिस की बड़ी...

online betting network : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नमन जग्गी-आयुष अग्रवाल को पैनल देने वाला गिरफ्तार

online betting network
online betting network

online betting network : रायपुर : रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नमन जग्गी और आयुष अग्रवाल को सट्टा पैनल उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित अग्रवाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने नागपुर से पकड़कर रायपुर लाया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस को इस मामले में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।

online betting network : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अंकित अग्रवाल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ था। उस पर मुख्य आरोपियों को तकनीकी सपोर्ट और सट्टा पैनल उपलब्ध कराने का आरोप है। इसी पैनल के जरिए ऑनलाइन बेटिंग और पैसों के लेन-देन का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी।

online betting network : जानकारी के अनुसार, तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपी के नागपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। इससे पहले 5 मई को पुलिस ने उसके सहयोगी नमन जग्गी और आयुष शर्मा को भी गिरफ्तार किया था।

online betting network : पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सट्टा सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें कितने लोग शामिल थे। आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि करोड़ों रुपए का ऑनलाइन लेन-देन फर्जी आईडी और अलग-अलग खातों के जरिए किया गया।

पुलिस फिलहाल पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सैंकी दरडा और प्रतीक वीधवानी को गिरफ्तार कर गोवा आधारित नेटवर्क का खुलासा किया था। वहीं, 17 अप्रैल को रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। उसके साथ छह अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया था और BMW समेत करीब 60 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया था।

जांच में सामने आया था कि बाबू खेमानी ने सोशल मीडिया फॉलोइंग का इस्तेमाल कर हाई प्रोफाइल सट्टेबाजों से संपर्क बनाए और महादेव ऐप की तर्ज पर ‘3 STUMPS’ नाम से ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट शुरू की थी। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

online betting network : पुलिस के अनुसार, कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद साल 2026 में अब तक 15 मामलों में 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान 67 लाख रुपए नकद, 217 मोबाइल फोन, 20 लैपटॉप, 10 चारपहिया वाहन और 4 दोपहिया वाहन सहित करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here