Jolly LLB-3 : फिल्म जॉली एलएलबी-3 पर हाईकोर्ट का नोटिस, अक्षय कुमार और अरशद वारसी को जवाब तलब

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने फिल्म जॉली एलएलबी-3 को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी सहित फिल्म के निर्माता-निर्देशक को नोटिस जारी किया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के ट्रेलर और गाने “भाई वकील है” में न्यायपालिका और वकालत के पेशे को अपमानजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसे लेकर जबलपुर निवासी एडवोकेट प्रांजल तिवारी ने कोर्ट में याचिका दायर की है।

Read News : Farmers’ Justice Yatra : उज्जैन में किसान न्याय यात्रा में 10 हज़ार की भीड़, कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

हाईकोर्ट ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी गृह विभाग, सेक्रेटरी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सीबीएफसी चेयरमैन और फिल्म के निर्माताओं-निर्देशकों को भी पक्षकार बनाया है। अब सभी को कोर्ट में जवाब दाखिल करना होगा।

Read News : Tata Punch EV : टाटा पंच ईवी में लगातार खराबी: उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को गाड़ी की पूरी कीमत लौटाने का दिया आदेश

इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। गौरतलब है कि फिल्म जॉली एलएलबी-3 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *