Friday, October 9, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime : थाना राजेन्द्रनगर क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला से सोने...

Indore Crime : थाना राजेन्द्रनगर क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : थाना राजेन्द्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्कीम नंबर 103 स्थित मंगल बेल्ट पानी की टंकी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब पूजा करने जा रही 65 वर्षीय कंचन पाटीदार को तीन बदमाशों ने लूट का शिकार बना लिया। पीड़िता मंदिर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से नीले रंग की स्कूटी क्रमांक MP09 AY 3778 पर सवार तीन युवक आए। आरोपियों ने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उनके गले से 23 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली। घटना में महिला को हाथ-पैरों में चोटें भी आईं।

Indore Crime : दरअसल वारदात की सूचना मिलते ही राजेन्द्रनगर पुलिस मौके पर पहुँची और तुरंत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू की। लगातार क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें आरोपियों की स्कूटी और उनकी गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, जो अमेठी मूल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास तेज किया।

Indore Crime : भागने की कोशिश में आरोपियों से धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं। अंततः पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की स्कूटी तथा वारदात में उपयोग किया गया अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने अन्य वारदातें भी की हैं या नहीं। पुलिस के अनुसार, चोरी गई चेन की कीमत लगभग ₹2,50,000/- आंकी गई है। जल्द ही बरामदी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here