अमिताभ बच्चन के नाम से झांसी में हलचल! SIR वोटर लिस्ट में दिखा बिग-बी का नाम

Rahul Goshwami
झांसी की वोटर लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम

लखनऊ/झांसी : उत्तर प्रदेश में चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ की वोटर लिस्ट में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम दर्ज पाया गया। सूची में उनके पिता का नाम हरिवंशराय बच्चन लिखा गया है और घर का नंबर 54 अंकित है।

2003 की सूची में दर्ज था नाम
वोटर लिस्ट के अनुसार, बिग-बी ने 2003 में मतदान भी किया था। जब स्थानीय लोगों से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को केवल फिल्मों में देखा है और वे यहाँ कभी नहीं आए। मामला ओरछा गेट के कछियाना इलाके का है।

Read More : Kartik Aryan का Family Man अवतार! बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में धमाल, किया जमकर एन्जॉय

सदर विधानसभा के मतदेय स्थल खुशीपुरा में 2003 की वोटर लिस्ट में मकान नंबर 54 पर अमिताभ बच्चन पुत्र हरिवंशराय बच्चन का नाम देखा गया। सोशल मीडिया पर इस सूची की पोस्ट तेजी से वायरल हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने इस मामले में एसडीएम सदर गोपेश तिवारी से संपर्क कर सूची की जांच कराई।

प्रशासन ने किया स्पष्टीकरण
जांच में पाया गया कि वर्ष 2003 की सूची में नाम दर्ज था और उम्र 76 वर्ष दिखाई गई थी। जबकि वास्तविक सूची में अमिताभ बच्चन का कोई नाम नहीं है और वर्तमान 2025 की मतदाता सूची में भी ऐसा कोई व्यक्ति दर्ज नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वायरल पोस्ट में बच्चन का नाम भ्रामक जानकारी के रूप में साझा किया गया था और इसका अभिनेता से कोई लेना-देना नहीं है।

Read More : Land For Job Case : लालू परिवार को बड़ी राहत! कोर्ट ने फैसला टाला, फैसला अब 8 दिसंबर को

स्थानीय लोगों में चर्चा
वायरल सूची में नाम देखते ही स्थानीय लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या यह वही अमिताभ बच्चन हैं जिनके पिता हरिवंश राय बच्चन थे। बुजुर्गों का कहना है कि पुराने समय में इस तरह के नाम रखना आम था, लेकिन पिता के नाम के चलते यह सूची और भी चर्चा का विषय बनी।

अमिताभ की झांसी यात्रा
साल 2003 में अमिताभ बच्चन को बीएचयू से डीलिट की मानद उपाधि दी गई थी। इस अवसर पर तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री और कुलपति प्रो. रमेश चंद्र मौजूद थे। अमिताभ बच्चन झांसी आए और इस सम्मान से उत्साहित हुए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *