Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : दिनदहाड़े दो बड़ी चोरियां, व्यापारी और युवक से कुल...

MP NEWS : दिनदहाड़े दो बड़ी चोरियां, व्यापारी और युवक से कुल पांच लाख रुपये उड़ाए, CCTV में कैद हुए आरोपी

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : पन्ना।जिले में दिनदहाड़े हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। पहली घटना देवेंद्रनगर बाजार की है, जहां एक व्यापारी की दुकान से चोर करीब 1 लाख रुपये से भरी पेटी लेकर फरार हो गए। वहीं कुछ घंटे बाद मंडी तिराहा के पास एक युवक के मोटरसाइकिल में रखे बैग से करीब 4 लाख रुपये चोरी हो गए।

MP NEWS : देवेंद्रनगर बाजार स्थित अपनी दुकान से व्यापारी अनुराग जैसवाल कुछ सामान लेने के लिए बाहर निकले थे। वापस लौटने पर देखा कि दुकान में रखी रुपयों की पेटी गायब थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन युवक मोटरसाइकिल से पेटी लेकर भागे, जिनका कुछ लोगों ने पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए।

MP NEWS : मंडी तिराहा पर युवक विनोद पटेल बैंक से 4 लाख रुपये निकालने के बाद बाइक में रखकर जा रहे थे, तभी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोर बैग लेकर फरार हो गए। पीछा करने की कोशिश की गई, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया।

MP NEWS : दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। मामले पर पन्ना पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थौटा ने कहा कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी चोर गिरोह को पनपने नहीं दिया जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here