Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : विरोध के बाद फैसला बदला: सरकारी अस्पतालों में मीडिया...

CG NEWS : विरोध के बाद फैसला बदला: सरकारी अस्पतालों में मीडिया प्रतिबंध संबंधी आदेश स्थगित, मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद कार्रवाई

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। प्रदेश के पत्रकारों के व्यापक विरोध के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को अपने तुगलकी आदेश को स्थगित करना पड़ा। सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस पर नाराजगी जताई थी।

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में मीडिया की रिपोर्टिंग पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। आदेश के विरोध में पत्रकारों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।

CG NEWS : पत्रकार संगठनों ने साफ चेतावनी दी थी कि यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद विभाग ने आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here