Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड: पिता का छलकता दर्द,...

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड: पिता का छलकता दर्द, बोले – “राज कुशवाहा मेरे बेटे के लिए कफ़न लाया था, अब मैं उसके लिए कफ़न लेकर जाऊंगा”

Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case

Raja Raghuvanshi murder case : इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है। बेटे की असमय और निर्मम हत्या से टूट चुके राजा रघुवंशी के पिता का दर्द अब गुस्से में बदलता जा रहा है। इस मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को लेकर पिता ने जो तीखा और भावुक बयान दिया है, उसने सभी की आंखें नम कर दी हैं।

Raja Raghuvanshi murder case : पिता ने कहा,“राज कुशवाहा मेरे बेटे के लिए सफेद कफ़न लेकर आया था, उसे ओढ़ाने के लिए। जब ये हत्यारे मरेंगे, तो मैं उनके घर जाकर कफ़न दूंगा। राज जब मरेगा, तो मैं उसके लिए वही कफ़न लौटाकर ले जाऊंगा।”

Raja Raghuvanshi murder case : यह सिर्फ एक पिता का दुख नहीं, बल्कि टूटे हुए दिल से निकली वह चीख है, जो अब न्याय की उम्मीद में प्रशासन की ओर टकटकी लगाए हुए है।गौरतलब है कि राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ 20 मई को हनीमून मनाने शिलांग गए थे। लेकिन 23 मई के बाद दोनों लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को राजा का शव शिलांग की एक गहरी घाटी से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद 4 जून को राजा का शव इंदौर लाया गया, जहां उसी दिन अंतिम संस्कार किया गया।

Raja Raghuvanshi murder case : फिलहाल पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, लेकिन पीड़ित परिवार और आमजन की मांग है कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस पूरे मामले की जांच पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जनता के आक्रोश के बीच राजा के पिता का बयान इस बात का संकेत है कि यह मामला अब सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि न्याय और इंसाफ की लड़ाई बन चुका है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here