Bhopal Breaking : एमपी के 13 मेडिकल कॉलेजों को NMC का नोटिस

Parivesh

भोपाल। Bhopal Breaking :  राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने मध्यप्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को गंभीर अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में सामने आया कि कई कॉलेजों में न तो पर्याप्त मरीज हैं, न ही जरूरी चिकित्सीय जांच की सुविधा।

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, सागर, शिवपुरी, शहडोल, रतलाम और विदिशा समेत सभी कॉलेजों में फैकल्टी की भारी कमी पाई गई। 20 विभागों में शिक्षकों की उपस्थिति और संख्या दोनों ही तय मानकों से कम मिली।

क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग अधूरा पाया गया, वहीं माइक्रोबायोलॉजी लैब में इनडोर मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं थी।

NMC की रिपोर्ट में वरिष्ठ डॉक्टरों के वित्तीय दस्तावेज भी गायब पाए गए, जो गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन खामियों का सीधा असर मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और मरीजों की देखभाल पर पड़ सकता है। अगर कॉलेजों ने जल्द सुधार नहीं किया, तो उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *