Raipur Breaking : सुबह की 5 बड़ी खबरें….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से आज सुबह की पांच बड़ी खबरें सामने आई हैं, जो राजनीतिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी हैं:

  1. साय कैबिनेट की बैठक आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में खरीफ फसल की तैयारी, सुशासन तिहार सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।

  2. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर कार्रवाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात, तथा दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे।

  3. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बीजेपी आज शाम 4 बजे ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी। यात्रा मरीन ड्राइव से गाड़ी चौक तक जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री साय सहित कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

  4. नवा रायपुर में जनजातीय संग्रहालय बनकर तैयार हो गया है। आज मुख्यमंत्री साय इसका लोकार्पण करेंगे। संग्रहालय में डिजिटल और एआई तकनीक से जनजातीय संस्कृति की झलक पेश की गई है।

  5. छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव 30 जून को होंगे रिटायर। नए मुख्य सचिव के लिए रेनू पिल्ले, सुब्रत साहू और रिचा शर्मा के नाम चर्चा में हैं। जल्द ही किसी एक नाम पर निर्णय होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories