Bhopal Sports Complex: भोपाल में होगी अग्निवीर भर्ती की दौड़, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सेना ने चुना मंत्री विश्वास सारंग बोले- खेल सुविधाओं पर सेना का भरोसा गर्व की बात

Bhopal Sports Complex: भोपाल। मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के आयोजन के लिए भोपाल स्थित नाथू बरखेड़ा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का चयन किया है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि सेना द्वारा राज्य के खेल अधोसंरचना पर भरोसा जताना मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं के लगातार हो रहे विकास का प्रमाण है।

28 जुलाई से 6 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती की दौड़

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दौड़ 28 जुलाई से 6 अगस्त तक नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Bhopal Crime: भोपाल में अंधविश्वास का खौफनाक अंत गड़े खजाने के लालच में पिता ने मासूम बेटी की कर दी हत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

सेना ने खेल अधोसंरचना पर जताया भरोसा

Bhopal Sports Complex: सारंग ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का चयन किया जाना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। यह दर्शाता है कि मध्यप्रदेश में विकसित खेल सुविधाएं अब राष्ट्रीय स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार खेलों के विकास और आधुनिक खेल अधोसंरचना तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

जल्द होगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

मंत्री ने बताया कि नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे।उन्होंने कहा कि इस आधुनिक खेल परिसर से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा प्रदेश का गौरव

विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो रहे हैं। यह प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मिल रही सुविधाओं और सरकार की खेल नीति का सकारात्मक परिणाम है।

कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- “गुटों और कबीलों में बंटी पार्टी”

Bhopal Sports Complex: मंत्री विश्वास सारंग ने राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज एक संगठन नहीं, बल्कि अलग-अलग गुटों और कबीलों में बंटी हुई पार्टी बन चुकी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर समूह का अलग नेता है और उनके बीच लगातार आपसी संघर्ष चलता रहता है। ऐसे संगठन पर टिप्पणी करना समय की बर्बादी है।सारंग ने कहा कि “कांग्रेस अब गॉन केस है। कांग्रेस की दुकान भी बंद हो चुकी है और उसका शोरूम भी बंद हो चुका है।”

Indore Drug Bust: इंदौर में तुकोगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज

यूसीसी पर बोले- देश में समान कानून जरूरी

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह वर्तमान और भविष्य दोनों की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए कानून की समान व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि सभी नागरिक समान अधिकारों और समान दायित्वों के साथ जीवन जी सकें।उन्होंने कहा कि कई राज्यों में यूसीसी लागू किया जा चुका है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

दतिया उपचुनाव पर भाजपा की जीत का दावा

Bhopal Sports Complex: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी विधायक बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का लाभ भाजपा को मिलेगा।उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता ने एक बार फिर कमल खिलाने का मन बना लिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories