Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : ग्वालियर में लिफ्ट में फंसा 7 साल का मासूम,...

Gwalior News : ग्वालियर में लिफ्ट में फंसा 7 साल का मासूम, नगर निगम की लापरवाही उजागर

0
96
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर के प्रधानमंत्री आवास योजना मानपुर के ब्लॉक नंबर 52 में 7 साल का मासूम लिफ्ट में फंस गया। बिजली गुल होने से लिफ्ट बंद हो गई और जनरेटर में डीजल न होने के कारण उसे समय पर चालू नहीं किया जा सका। बच्चा काफी देर तक लिफ्ट में फंसा रहा, जिससे परिजनों और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। लिफ्ट का संचालन नगर निगम के जिम्मे है, लेकिन इस घटना ने उसकी लापरवाही को उजागर कर दिया है। आए दिन यहां लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आने से निवासियों में डर बना हुआ है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here