Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Accident News : गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत, 1 की मौत,...

Accident News : गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत, 1 की मौत, 4 घायल, चालक गिरफ्तार

0
113
Accident News
Accident News

CG Accident News : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में शनिवार सुबह गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर हर्रा टोला मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मध्यप्रदेश के वेंकटनगर से इलाज कराने गौरेला आ रहे 5 लोग बोलेरो में सवार थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident News : स्थानीय लोगों के अनुसार, हर्रा टोला मोड़ पर दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं और इसे सीधा करने की मांग पहले भी उठ चुकी है। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया। वहीं, गौरेला थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार ट्रक चालक को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here