Wednesday, May 20, 2026
40.1 C
Raipur

Raipur News : थाना गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व आभूषण बरामद

Raipur News : रायपुर। थाना गंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोना-चांदी, मोबाइल फोन सहित चोरी का सामान बरामद किया गया है।

Raipur News : थाना गंज पुलिस द्वारा तकनीकी विवेचना और सतर्कता के आधार पर शिवा वर्मा और राजेन्द्र सांवरा नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी रात के समय दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

Raipur News : पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 हजार 450 रुपये नकद, 3.190 ग्राम वजनी सोने का लॉकेट, चांदी जैसे दिखने वाले 38 सिक्के, एक नंदी बैल की मूर्ति, विवो कंपनी का मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये है तथा एक कीपैड मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 1 हजार रुपये है, जब्त किया है।

Raipur News : पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शिवा वर्मा एक शातिर चोर है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर में दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Raipur News : मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवानंद बजाज ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नर्मदापारा, रायपुर स्थित प्रताप थारवानी की तीन मंजिला दुकान को किराये पर लेकर “अनंता किचन नोवेल्टी” नाम से दुकान संचालित करता है। 13 जनवरी 2026 की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात आरोपियों ने उसकी दुकान सहित आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन गायब थे।

Raipur News : घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।

Raipur News : मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी के पास दोनों आरोपियों को चोरी का मोबाइल बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

Raipur News : पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। रायपुर पुलिस अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतत सजग और प्रतिबद्ध रहने की बात कह रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Latest YouTube Shorts

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories