CG Crime: मेडिकल कंपनी की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर व्यापारी से 25.93 लाख की ठगी

CG Crime: दुर्ग। दुर्ग जिले में मेडिकल कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल परिहार की शिकायत पर मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime: पीड़ित के अनुसार करीब दो साल पहले ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नामक एक मार्केटिंग कंपनी ने उससे संपर्क किया था। कंपनी ने मेडिकल फ्रेंचाइजी देने और हर माह एक लाख रुपये मुनाफे का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे पर 27 अक्टूबर 2024 को राहुल परिहार ने कंपनी की फ्रेंचाइजी ले ली।

CG Crime: आरोप है कि इसके बाद फ्रेंचाइजी फीस, इंटीरियर, मार्केटिंग, दवाइयों का स्टॉक, डॉक्टर और पैथोलॉजी सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर उससे कुल 25 लाख 93 हजार 400 रुपये वसूल लिए गए। रकम जमा कराने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया।

CG Crime: जब राहुल परिहार ने कंपनी के मार्केटिंग हेड से संपर्क करने की कोशिश की तो टालमटोल की गई और बाद में उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने कंपनी को किए गए ईमेल और आरटीजीएस से भुगतान के दस्तावेज सबूत के तौर पर मोहन नगर थाने में प्रस्तुत किए।

CG Crime: पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद केस को साइबर पुलिस के पास भेजा गया है, जहां पूरे लेन-देन और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bacheli News: एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, 26 गांवों की 24 टीमें दिखाएंगी दम

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली/किरंदुल: नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड...

Related Articles

Popular Categories