Durg Accident : सुबह-सुबह निकले थे घूमने, सड़क हादसे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौत…..

Parivesh

दुर्ग। Durg Accident : भिलाई में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सोमवार तड़के स्मृति नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने पोल से टकरा गई, जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान आलोक साहू (28 वर्ष, नंदिनी रोड छावनी निवासी) और पूजा प्रसाद (27 वर्ष, भिलाई नगर निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ, जब दोनों कार से कुरुद से मॉल रोड की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि अवंतीबाई चौक से मुड़ते समय कार की गति काफी तेज थी, जिससे संतुलन बिगड़ा और कार पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद शवों को मर्चुरी भिजवाया गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस ने कार को जब्त कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *