Gwalior Hit And Run : सड़क पार कर रही महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत….

Parivesh
Gwalior Hit And Run

Gwalior Hit And Run : ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ ईदगाह चौराहे पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Gwalior Hit And Run : पूरा हादसा पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मारी और बिना रुके फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री मोहन यादव का व्यस्त दौरा कार्यक्रम….

कंपू थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान में लगी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *