Sunday, September 20, 2026
Home Weather Update CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन : अंबिकापुर में तापमान...

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन : अंबिकापुर में तापमान 7.6 डिग्री….

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक तेज़ कर दी है। उत्तरी इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और देर रात गलन बढ़ गई है।

CG Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बुधवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

READ MORE : CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट…

मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 29.4°C और न्यूनतम 14.2°C, जबकि माना एयरपोर्ट में 29.5°C/12.6°C, बिलासपुर में 28.2°C/12.6°C, पेंड्रारोड में 26.8°C/9°C, दुर्ग में 29.8°C/10.2°C और राजनांदगांव में 10°C रहा।

आज रायपुर का मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 29°C और रात में न्यूनतम 14°C के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here