Bargi News : बरगी से बरगी नगर तक सड़क गड्ढों में तब्दील, बारिश में बढ़ा खतरा – जिम्मेदार कौन?

Bargi News : बरगी। बरगी से बरगी नगर तक की मुख्य सड़क बरसात से पहले ही खस्ताहाल हो चुकी थी और अब बारिश के चलते यह पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की दुर्दशा के कारण पूरे बाजार क्षेत्र, व्यापारियों, ग्राहकों, स्थानीय निवासियों, शासकीय कॉलेज के विद्यार्थियों, और रोजमर्रा की ज़रूरतों के लिए इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Bargi News : सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। गड्ढों के कारण दुपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ लोडेड ट्रक चालकों को भी जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। इन हालातों में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

Bargi News : बरगी नगर स्वामित्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सड़क स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी में आती है, जिन्हें विशेषकर बारिश के मौसम में मार्ग को सुरक्षित और दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश होते हैं। लेकिन हालात इसके ठीक उलट हैं।

Bargi News : बरगी शासकीय कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं और उन्हें भी प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। बरगी नगर मोड़ तक सड़क पर दर्जनों बड़े गड्ढे हैं, जो बारिश में जल से भर जाते हैं और दिखाई तक नहीं देते। ऐसे में यदि किसी अनजान चालक का वाहन इनमें फंस जाए या पलट जाए तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।

Bargi News : अब सवाल यह उठता है कि यदि किसी हादसे में जनहानि या संपत्ति को नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? प्रशासनिक उदासीनता का खामियाज़ा आम लोगों को क्यों भुगतना पड़ रहा है? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बरगी नगर की सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके और आवागमन सुगम हो सके।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories