Jabalpur News : जिम में लव जिहाद और धर्मांतरण का खेल….

Parivesh

जबलपुर। Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक जिम ट्रेनर द्वारा कथित लव जिहाद और धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। साईं फिटनेस जिम की रिसेप्शनिस्ट युवती ने आधारताल थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि ट्रेनर अमन राज ने अपना असली नाम छिपाकर खुद को हिंदू बताया, जबकि असल में उसका नाम अमन खान है।

Jabalpur News : पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि अमन खान जबरदस्ती दोस्ती करने और धर्म बदलने का दबाव डालता था। वह छेड़छाड़ करता था और मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश करता था कि वह इस्लाम धर्म अपना ले। लड़की ने बताया कि यह सब वह लंबे समय से सहती रही, लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर हिंदू टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं के साथ आधारताल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी अमन खान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला IPC की संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह मामला ‘पहचान छिपाकर विश्वासघात’ के बढ़ते मामलों की ओर एक और इशारा करता है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक दोनों ही स्तर पर चिंता का विषय है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *