Niwari News : निवाड़ी: पृथ्वीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ज्यौरामौरा में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गांव के निवासी सचिन पिता वृषभान यादव के घर के पीछे बने बाड़े में भूसे के साथ बंधी चार भैंस और एक बछड़ा आग की चपेट में आ गए।
Niwari News : जानकारी के अनुसार, रात करीब 3.30 बजे बिजली गिरने से भूसे में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पांचों मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और पशु चिकित्सकों द्वारा मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग से मौके का मुआयना कर नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।











