Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, माफिया सीमा नाथ...

Indore News : एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, माफिया सीमा नाथ क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, नगद गिनने लानी पड़ी मशीन

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला माफिया सीमा नाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर और 48 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। नगद राशि इतनी बड़ी थी कि उसे गिनने के लिए पुलिस को बड़ी नोट गिनने की मशीन लानी पड़ी।

Indore News : सूत्रों के अनुसार, सीमा नाथ लंबे समय से क्राइम ब्रांच की नजर में थी और उसका लगातार पता लगाया जा रहा था। आरोपी का राजस्थान सहित अन्य राज्यों में ड्रग पेडलरों के साथ गहरा संपर्क है।

Indore News : क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से ड्रग तस्करी में लगे गिरोह को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और सीमा नाथ से पूछताछ के बाद अन्य शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी। यह गिरफ्तारी इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में क्राइम ब्रांच की गंभीर और सतत कार्रवाई का हिस्सा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here