Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई; स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से रायपुर ED दफ्तर में पूछताछ

VIKASH KHALKHO

Mahadev Betting App Case: रायपुर। करोड़ों रुपये के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से राजधानी रायपुर स्थित जोनल ऑफिस में कड़ी पूछताछ कर रही है.

एप प्रमोशन और बेटिंग टिप्स देने का आरोप

जांच सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शेफाली बग्गा पर महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप को प्रमोट करने का आरोप है. इसके साथ ही उन पर यह भी गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के जरिए खिलाड़ियों को सट्टेबाजी से जुड़े टिप्स दिए थे.

सट्टा ऑपरेटर खंजन ठक्कर से जुड़े तार

ईडी की अब तक की जांच और कड़ियों को जोड़ने पर यह सनसनीखेज जानकारी सामने आई है कि शेफाली बग्गा के संपर्क महादेव सट्टा एप के मुख्य ऑपरेटरों में से एक खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से थे. खंजन ठक्कर के साथ वित्तीय लेनदेन और बातचीत के इनपुट्स मिलने के बाद ही ईडी ने समन जारी कर शेफाली को रायपुर दफ्तर तलब किया है.

रायपुर जोनल ऑफिस में अधिकारियों की टीम शेफाली बग्गा के बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और सट्टा ऑपरेटरों के साथ उनके संबंधों को लेकर कड़े सवाल-जवाब कर रही है.

लगातार कस रहा शिकंजा:

महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप केस में अब तक कई बॉलीवुड कलाकारों, एंकर्स और इवेंट मैनेजरों के नाम सामने आ चुके हैं. ईडी इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि सट्टेबाजी के इस काले साम्राज्य से कमाया गया पैसा किन-किन माध्यमों से प्रमोटर्स और इन्फ्लुएंसर्स तक पहुंचाया गया.

इस मामले में ईडी की पूछताछ अभी जारी है और कई नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है. (इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है…

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *