CG News : अब मुंबई- दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में भी इलाज करा सकेंगे सरकारी कर्मचारी…

रायपुर। CG News : राज्य शासन ने बड़ी राहत देते हुए सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के इलाज के लिए देशभर के 61 बड़े सरकारी व निजी अस्पतालों को अधिमान्य सूची में शामिल किया है। अब कर्मचारी मुंबई, दिल्ली, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे शहरों के प्रमुख अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिमान्य अस्पतालों की नई सूची जारी की गई, जिसमें AIIMS, अपोलो, फोर्टिस, मेदांता, टाटा मेमोरियल जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि 2023 में केवल 6 अस्पतालों को ही अधिमान्यता दी गई थी, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी थी। कई कर्मचारी संगठनों ने इस सीमित सूची को लेकर राज्य सरकार से पुनर्विचार की मांग की थी। अब नए आदेश के बाद कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रायपुर से बाहर बड़े अस्पतालों में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य बीमा योजना और रेफर प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है, जिससे इलाज में देरी नहीं होगी। राज्य सरकार का यह कदम हजारों कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए राहतभरा माना जा रहा है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories