Ravana Dahan 2025 : करेली में आज होगा 51 फीट ऊँचे रावण का दहन, परंपरा को देखने उमड़ेगा जनसैलाब….

Parivesh
Ravana Dahan 2025

Ravana Dahan 2025 : करेली (जिला नरसिंहपुर)। जिले का सबसे पुराना और भव्य रावण दहन कार्यक्रम आज करेली की पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण में रात 10 बजे आयोजित होगा। इस आयोजन की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। सियाराम सेना समिति एवं जय बजरंग वानर सेना समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है।

READ MORE : न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : डेल्टा एयरलाइंस के दो विमान टकराए, फ्लाइट अटेंडेंट घायल

Ravana Dahan 2025 : कार्यक्रम में 51 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जिसकी सजावट आकर्षक रंगों और विशेष डिज़ाइन से की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि करेली में दशहरे पर होने वाला यह ऐतिहासिक रावण दहन वर्षों से परंपरा के रूप में मनाया जाता आ रहा है। इसे देखने के लिए न केवल स्थानीय लोग बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुँचते हैं। दशहरा उत्सव के इस खास आयोजन को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

READ MORE : Balod News: बालोद के शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला तत्कालीन डीएमसी और ऑपरेटर ने माल डकारा एफआईआर की मांग तेज़

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *