Indore News : महाराजा यशवंतराव अस्पताल के बाहर बदहाली का वीडियो वायरल, ट्रैफिक के बीच स्ट्रेचर पर मरीज ले जाती दिखीं महिलाएं

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय अस्पताल) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर अस्पताल की ओर ले जाती दिखाई दे रही हैं।

 

Indore News : बताया जा रहा है कि महिलाएं डेंटल कॉलेज चौराहे से एमवाय अस्पताल तक मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर पहुंचीं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला के हाथ में मरीज की मेडिकल रिपोर्ट्स भी हैं, जबकि दूसरी महिला स्ट्रेचर संभालती नजर आ रही है। यह पूरा घटनाक्रम व्यस्त ट्रैफिक के बीच का बताया जा रहा है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Indore News : प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्ट्रेचर पर लाया जा रहा मरीज संभवतः महिलाओं का परिजन है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो को 13 फरवरी का बताया जा रहा है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *