Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Viral Video : रील के जुनून में युवक 15 मिनट तक...

Gwalior Viral Video : रील के जुनून में युवक 15 मिनट तक पानी में उल्टा लेटा, फिर क्या हुआ देखें वीडियो…..

Gwalior Viral Video
Gwalior Viral Video

Gwalior Viral Video : ग्वालियर। वीरपुर बांध के गहरे पानी में रील बनाने के दौरान एक युवक ने 15 मिनट तक उल्टा लेटकर सोशल मीडिया के लिए नाटक किया, जिससे लोग उसे लाश समझ बैठे। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Gwalior Viral Video : जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, युवक ने अचानक उठकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने पुलिस से माफी मांगी और बताया कि वह केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए यह नाटक कर रहा था।

पुलिस ने युवक को चेतावनी दी और समझाइश देने के बाद छोड़ दिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच हल्की सनसनी फैला दी और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here