Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : पुरानी रंजिश में पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, गोलियां...

Gwalior News : पुरानी रंजिश में पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, गोलियां और पत्थरबाजी….

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। मोती झील स्थित चंबल कॉलोनी में दो पड़ोसियों – सिकरवार और वैस परिवार – के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ते ही 20 से अधिक बदमाशों ने एक पड़ोसी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने जमकर पत्थरबाजी की और गोलियां भी चलाई, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

Gwalior News : पुलिस ने राहुल सिकरवार की शिकायत पर आरोपी भोलू और विशाल वैस, उनके साथी शिवा और छोटू सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here