ग्वालियर। Gwalior Crime News : माधौगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम में मिले धोखे के चलते खुद को आग के हवाले कर लिया। 75% जले अजय कुशवाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले उसने दिए अपने बयान में प्रेमिका किरन मदने, उसके पिता दशरथ मदने और भाई सागर मदने पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
Gwalior Crime News : अजय और किरन के बीच 9 साल से प्रेम संबंध था। मृतक का आरोप था कि किरन ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और जब वह शादी की बात करता, तो धमकी देती थी कि दुष्कर्म का केस कर देगी। साथ ही वह अक्सर पैसों की भी मांग करती थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव कर चक्का जाम किया और न्याय की मांग की।
View this post on Instagram
फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस लगातार दबिश देकर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। अजय के मौत से पहले दिए गए बयान ने इस पूरे मामले को हत्या जैसी साजिश में बदल दिया है, जिससे शहर में सनसनी फैल गई है।









