Bilaspur News : स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म डस्ट में गिरकर दो मजदूर बुरी तरह झुलसे

Parivesh
Bilaspur News : स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा

मुंगेली | Bilaspur News : मुंगेली ज़िले के रामबोड़ स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। प्लांट की ऊपरी संरचना पर मरम्मत कार्य कर रहे दो मजदूर—पंकज निषाद (फिटर) और संजय सिंह (ठेकेदार)—अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे गर्म डस्ट में गिर पड़े, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए।

Bilaspur News : घायलों को तत्काल स्थानीय मदद से उठाकर बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे, जिससे उनकी जान पर बन आई।

Bilaspur News

हादसे के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और श्रमिकों में रोष फैल गया। मजदूरों के साथ लापरवाही की यह घटना एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर जांच की तैयारी शुरू हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *