Politics News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में BJP की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक के नाम शामिल – देखें पूरी सूची

0
114
Politics News
Politics News

Politics News : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 16 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Politics News : प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष लालजी यादव की सहमति से इस नई कार्यकारिणी का एलान किया। घोषित सूची में एक अध्यक्ष, दो महामंत्री, छह जिला उपाध्यक्ष और छह जिला मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

Politics News : पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here