modi speech global crisis poverty warning:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नीदरलैंड दौरे पर द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया पहले कोरोना महामारी, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो दशकों की विकास यात्रा प्रभावित हो सकती है और बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस सकती है।
#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, “The world is dealing with new challenges. First Corona, then war and today’s energy crisis. This decade is becoming full of challenges. If the situations are not changed rapidly, the achievements of last multiple decades… pic.twitter.com/z66QypsBlN
— ANI (@ANI) May 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दशक दुनिया के लिए “आपदाओं का दशक” बनता जा रहा है। उन्होंने वैश्विक सहयोग और स्थिरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे समय में देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है।
भारत-नीदरलैंड रिश्तों पर जोर
मोदी ने कहा कि भारतीय बिजनेस के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का “नेचुरल गेटवे” बन सकता है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद पुल बताया।
उन्होंने भारत और नीदरलैंड की दोस्ती की तुलना कमल और ट्यूलिप से करते हुए कहा कि दोनों फूल अपनी जड़ों से ताकत और सुंदरता हासिल करते हैं, ठीक वैसे ही दोनों देशों के रिश्ते भी मजबूत हो रहे हैं।
भारत बना स्टार्टअप और डिजिटल पावर
#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, “Has Jhalmuri reached even here? In the recent Assembly elections, voter turnout stood at 80–90%, with a remarkably high participation rate among women… Voting records are being broken every year…”
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/Mn2EYuCkiv
— ANI (@ANI) May 16, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।
देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं।
125 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां काम कर रही हैं।
भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन हुए।
उन्होंने कहा कि भारत अब AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम जारी है।

16 मई को बताया खास दिन
मोदी ने कहा कि 16 मई उनके लिए खास दिन है क्योंकि इसी दिन 2014 में देश में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। उन्होंने इसे लोकतंत्र में जनता के भरोसे की जीत बताया।
प्रवासी भारतीयों की तारीफ
प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीयों की मेहनत और योगदान की तारीफ करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में अपनी खास पहचान बनाई है।
सेमीकंडक्टर और व्यापार पर फोकस
मोदी का यह दौरा भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, हाई-टेक इंडस्ट्री, ग्रीन एनर्जी, वाटर मैनेजमेंट और व्यापार को लेकर कई अहम चर्चाएं होने की संभावना है।
नीदरलैंड की कंपनी ASML दुनिया की बड़ी चिप मशीन निर्माता कंपनियों में शामिल है और भारत इस क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है।








