Balod News : बालोद में बारातियों से भरी बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर बचाई जान

Sanjay Sahu
Balod News

Balod News : बालोद : बालोद जिले में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। यह बस कांकेर जिले के अरौद गांव से बारात लेकर बड़गांव जा रही थी। पुरुर थाना क्षेत्र में जगतरा मंदिर के पास पहुंचते ही बस में आग भड़क उठी और कुछ ही देर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

Balod News : आग लगते ही बस में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई बारातियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Balod News : सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। बस में सवार बारातियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *