Dhamtari CG Police Constables Transfer: धमतरी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एसपी भावना पांडेय ने जारी किया आदेश, 38 आरक्षकों का किया तबादला

VIKASH KHALKHO

धमतरी। Nishaanebaz.com-Dhamtari CG Police Constables Transfer: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। धमतरी जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) भावना पांडेय ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए एक साथ 38 आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस तबादला आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइन्स में तैनात आरक्षकों को इधर से उधर कर नई पदस्थापना सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह फेरबदल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Read More : Chhattisgarh Electricity Tariff Dues Strict Action: बिलासपुर में कटे बिजली कनेक्शन, हाउसिंग बोर्ड ने जारी किए नोटिस: पावर कंपनी ने पुराने बकाए की वसूली की तेज

स्थानांतरित किए गए सभी 38 आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन पदांकित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More : Orchha BJP Meeting: कांग्रेस का BJP पर तीखा हमला, जिलाध्यक्ष राजेश यादव बोले- ‘लुटेरों की बैठक’, बयान से गरमाई सियासत

धमतरी जिले के पुलिस महकमे में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आरक्षकों के तबादले को प्रशासनिक कसावट और सुरक्षा व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। एसपी भावना पांडेय के इस आदेश के बाद स्थानांतरित पुलिसकर्मियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों वाले स्थानों पर पदभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *