IFS Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश

Sanjay Sahu
IFS Transfer Breaking:

IFS Transfer Breaking:रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO) के पद पर तैनात किया गया है।

IFS Transfer Breaking:जारी आदेश के मुताबिक, प्रशिक्षु अधिकारी अपने-अपने वनमंडलों में फील्ड ट्रेनिंग के साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे।

IFS Transfer Breaking: इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

* कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) बनाया गया है।
* मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
* परख सारडा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) में पदस्थ किया गया है।
* प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
* यशस्वी मौर्य (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) में पदस्थापना मिली है।

IFS Transfer Breaking: वन विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में फील्ड अनुभव प्राप्त करेंगे और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद भी वे फिलहाल उसी उप वनमंडल में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *