ujjain News : उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे ने महाकाल के दरबार में की विशेष पूजा

Parivesh
ujjain News

ujjain News : उज्जैन/ राजेश व्यास : उज्जैन। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुँचे। उन्होंने गर्भगृह के द्वार से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और फिर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से उनका पूजन संपन्न कराया। पूजा के बाद, शिंदे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर उन्हें एक अनोखा सुकून और आनंद मिला है।

ujjain News : उन्होंने कहा, “यहाँ लाखों-करोड़ों लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ आते हैं और दर्शन कर खुशी से लौटते हैं। यहाँ आकर एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।” शिंदे ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र की जनता की समृद्धि और खुशहाली के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “मैं कामना करता हूँ कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद महाराष्ट्र के सभी किसानों और लोगों पर बना रहे।

ujjain News : उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी प्रार्थना की और कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे ताकि वे भारत को दुनिया में और आगे ले जाने के अपने प्रयासों में सफल हों। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र के कई लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *